जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
दवे अटल सार्क अवार्ड से हुए सम्मानित
यह अवार्ड संस्थान के सेवा भावी सदस्यों को समर्पित : दवे

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के तत्वावधान में दक्षिणी एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) की स्थापना की पूर्व संध्या पर एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी( पूर्व प्रधान मंत्री भारत सरकार )की जयंती महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर 25 देशों के राष्ट्र ध्वजों के सानिध्य में वैश्विक शांति समरसता सम्मेलन एवं विचार प्रेजेंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें कृष्णा सेवा संस्थान संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हुकम चंद गनेशिया ग्लोबल चान्सलर, इंटेरनेशनल रोमा यूनिवर्सिटी नई दिल्ली ने की तथा कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि न्यायमूर्ति एस. एन. भार्गव (पूर्व राज्यपाल एवं मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय सिक्किम) माननीय श्री निरंजन आर्य, पूर्व मुख्य सचिव राजस्थान सरकार, श्री प्रहलाद राय टाक अध्यक्ष माटी कला बोर्ड राजस्थान सरकार,तथा विशेष अतिथि पं॰ रामकिशन शर्मा पूर्व सांसद एवं शताब्दी पुरुष राजस्थान, डॉ निर्मल जैन सदस्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार, प्रदीप राठी निदेशक/प्रमुख समाज सेवी त्रिनेत्र ट्रेडर्स प्रा0 लिमिटेड ब्यावर, गोपाल सिंह संस्थापक एंव प्रमुख समाज सेवी विशाल स्टोरेज बैटरी कम्पनी ब्यावर, श्री राजन सरदार अध्यक्ष अमृत ग्रुप मालवीय नगर अजमेर, डॉ कुलदीप शर्मा निदेशक के सी स्टोन हॉस्पिटल अजमेर द्वारा दवे को अटल सार्क अवार्ड से सम्मानित किया गया।
दवे ने कहा कि संस्थान पिछले 6 वर्षो से मानव सेवा में श्रेष्ठता व संवेदना के साथ काम कर रही है जिसमें संस्थान के सभी सदस्यों ने समर्पण दिया है ये सम्मान मै संस्थान के सभी सदस्यों को समर्पित करता हूँ।
कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष घनश्याम सिंह राजपुरोहित ने कहा कि इस अवार्ड समारोह में देश भर से 51 विशेष उपलब्धि रखने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिसमें बालोतरा से धर्मेन्द्र दवे चयनित हुए थे जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर कृष्णा सुंदरकांड समिति सरंक्षक ईश्वरदास वैष्णव, अध्यक्ष प्रेमदास,बालूदास वैष्णव,बालूदास दिवाकर, अचलदास, चंद्रप्रकाश वैष्णव, गोविन्द दास, कमलेश सोनी, युवराज सोनी, पवन गहलोत, आनंद मेहता, आंनद दवे, विमल मालवीय, भंवरलाल भंडारी सहित सदस्यों ने बधाई दी है।साथ ही श्रीमाली समाज व विप्र फाउंडेशन के सदस्यों ने भी दवे को शुभकामनाएं दी।

Subscribe to my channel


