उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

बस्ती में कम लागत में पौष्टिक हरा चारा उत्पादन के लिए नैपियर घास योजना शुरू

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 8 दिसंबर 2025: पशु पालन विभाग, उत्तर प्रदेश ने कम लागत में कई वर्षों तक पौष्टिक हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक पशुपालकों को उच्च गुणवत्तायुक्त चारा बीज/नैपियर घास की जड़े उपलब्ध कराने के लिए विशेष योजना शुरू की है।

चारा नीति 2024-29 के तहत यह योजना पंजीकृत गौशालाओं, गोआश्रय स्थलों, इच्छुक कृषकों, पशुपालकों, गैर-सरकारी संस्थाओं, एफपीओ, स्वयं सहायता समूहों और ग्राम समाज की भूमि विशेषकर चारागाहों पर हरा चारा उत्पादन हेतु भूमि प्रबंधन समितियों के लिए उपलब्ध है। चयन प्रक्रिया “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगी।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद बस्ती में कुल 10 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक लाभार्थी को 0.2 हेक्टेयर भूमि पर नैपियर चारा उत्पादन हेतु रु. 4,000/- का अनुदान दिया जाएगा। इस वर्ष निःशुल्क वितरित की गई नैपियर घास की जड़े/रूट स्लिप की दुगनी मात्रा विभाग को वापस करनी होगी ताकि अगले वर्ष चयनित लाभार्थियों को योजना के तहत उपलब्ध कराई जा सके।

आवेदन करने के इच्छुक लाभार्थी संबंधित विकास खंड के राजकीय पशु चिकित्सालय से संपर्क कर सकते हैं।

प्रमुख संपर्क:

डा. अरुण कुमार गुप्ता

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बस्ती

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button