रामपुरा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक

रिपोर्ट दशरथ माली चचोर
रामपुरा ।।जिला नीमच मध्य प्रदेश।।रामपुरा नगर में आए दिन तेंदुआ का आतंक लगातार जारी है ।रामपुरा तहसील के शासकीय कालेज व पुलिस थाना के पीछे सठे वन क्षेत्र से लगे राजस्व खेत के रहवासी मकान में पर दिनांक 7,4, 23 की रात्रि को तेंदुआ ने कुत्ते पर हमला कर दिया था। जिस पर किसान की सूचना पर फॉरेस्ट रेंजर रामपुरा के वन स्टाप द्वारा दिनांक 8,4, 23 को दिन के समय और रात्रि के समय ढोल धमाके व पटाखे बजाकर तेंदुए को घने जंगल की ओर भगा दिया गया था ।और वह पुनः इसी क्षेत्र में कल गाय के बछड़े को बीते कल 12,4,23 को तेंदुए द्वारा हमला किए जाने की खबर पर वन विभाग तेंदुए को पकड़ने हेतु एक पिंजरा मनासा से वह एक पिंजरा रतनगढ़ से वह एक भानपुरा से मंगवाया है ।जिसे दिनांक 12, 4,23 की रात्रि 9:00 बजे व रात्रि 11:00 व 1:30 बजे तीन पिंजरे अलग-अलग लोकेशन पर रखे गए। वह पिंजरे में बकरी बांध दी गई जिससे बकरी को खाने के लालच में तेंदुआ पिंजरे में आ जाए ।वह बभ्रमण के संभावित क्षेत्र मैं पूरी रात गश्त की गई ।वह खेतों पर निवासरत किसानों से मकान पर जाकर खेतों के रहवासियों को समझाइश दी गई। कि जब तक तेंदुआ पकड़ में ना आए। तब तक आप गाय मवेशी कुत्ते और खुद किसान घर से बाहर ना सोए। और ना ही रात्रि में कहीं भी घूमे तेंदुए के प्रत्येक मूवमेंट पर 1 स्टाफ अपनी नजर बनाए हुए हैं दिनांक 13, 4,23 के सुबह लगभग 7:00 बजे एसडीओ मनासा ।नीमच द्वारा भी मौके पर आकर तेंदुए का रेस्क्यू किए जाने की कार्रवाई का जायजा लिया। वह स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए डी एफओ नीमच एचडी ओ मनासा नीमच के मार्गदर्शन में तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई जारी।खेत पर निवासरत व्यक्तियों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों से वन विभाग द्वारा अपील की कि तेंदुआ संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग रामपुरा को अवगत कराएं वह रात्रि के समय जब तक तेंदुआ पकड़ा में नहीं जय तब तक घने जंगल में भगा नहीं जाता तब तक खेतों में रात्रि सावधानी बरतें ।

Subscribe to my channel


