बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
धर्मेन्द्र दवे को मिलेगा “अटल सार्क गौरव अवार्ड”

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
धर्मेन्द्र दवे को मिलेगा “अटल सार्क गौरव अवार्ड”
पिछले कई वर्षो से सेवा कार्यों में अग्रणी रहकर जरूरतमंद लोगो की हर तरह से मदद करने वाली संस्थान कृष्णा सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे को आगामी 7 दिसम्बर को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में अटल सार्क अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति सरंक्षक गौतम चौपड़ा ने कहा कि धर्मेंद्र दवे पिछले कोरोना काल से निरंतर व नियमित समाज सेवा के कार्य कर रहे है जिससे संस्थान को दो बार जिला स्तर, एक बार उपखण्ड स्तर, बाड़मेर गौरव अवार्ड, थार गौरव अवार्ड सहित कई अवार्ड मिल चुके है। इसी कड़ी में सार्क गौरव अवार्ड में दवे का चयन होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
दवे ने बताया कि भारत की शक्ति को वैश्विक स्तर पर बढाने वाले संगठन अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा सार्क राष्ट्रो के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या दिनांक 07 दिसम्बर 2025 को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ति का शुभारम्भ कार्यक्रम राजधानी जयपुर में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। मंच के संयोजक डॉ० कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ने बताया कि श्री धर्मेन्द्र दवे (अध्यक्ष व संस्थापक, कृष्णा सेवा संस्थान ) का इस समारोह में मंच के प्रेरणा स्रोत अतिथियो द्वारा अटल सार्क गौरव अवार्ड से अभिनन्दन किया जायेगा। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्न उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद् स्थापित हो, भारत को सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले, अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय बनाया जावे को बढावा देने को लेकर कार्य करना है।
मंच के समारोह अध्यक्ष एच. सी. गणेशिया प्रसिद्ध कानुन विद् एंव ग्लोबल चांसलर रोमा इन्टरनेशनल कल्चर विश्व विद्यालय नई दिल्ली’ ने बताया की श्री धर्मेन्द्र दवे का चयन कर्म स्थली से विकास तक सेवा कार्यो का अवलोकन करने पर इनके द्वारा किये जा रहे नवाचारो के कार्यो को आगे बढाने के लिए भारत रत्न के सम्मान में होने वाले समारोह में “अटल सार्क गौरव अवार्ड” से 25 राष्ट्रो के राष्ट्र ध्वजो (भारत, नेपाल, भुटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रिया, क्रोएटिया, फिनलैण्ड, तुनिशियाँ, जर्मनी, ईराक, इजराईल, मैकड़ोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल ड़ेनिश, श्रीलंका, मालदीव, किर्गिजस्तान, फिलस्तीन, फिजी) के सानिध्य में अभिनन्दन किया जायेगा।
जंहा धर्मेन्द्र दवे भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा, पंचशील सिद्धान्तो पर अपना उद्बोधन देकर समारोह को सम्बोधित कर मंच की कार्ययोजना को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने में सहयोग करेंगे।
संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी, महेश बी चौहान, सरंक्षक अशोक व्यास, डॉ हेमंत खियानी, डॉ दीपक गोयल, डॉ चंद्रेश सोनी,जीतेन्द्र चौपड़ा,घनश्याम सिंह राजपुरोहित,आनंद मेहता, ईश्वर दास वैष्णव, बालूदास वैष्णव,प्रेम दास वैष्णव, बालूदास दिवाकर,राजेंद्र माली, आंनद दवे, विमल मालवीय, पवन गहलोत सहित सभी सदस्यों ने खुशी व्यक्त की है।

Subscribe to my channel


