LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किरायेदारों के वेरिफिकेशन में लापरवाही न बरतें- SP*

वेरिफिकेशन होने से असल अपराधियों पर त्वरित अंकुश लगाया जा सकता है- पुलिस अधीक्षक

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल 11 अप्रैल

👉पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाने हेतु घरों में बाहर से आए हुए किरायदारों की पुलिस वेरिफिकिशन करवाकर पुलिस का सहयोग करें। क्योंकि कुछ अपराधिक किस्म के व्यकित जो बाहर से आकर किराए पर रहकर अपराध को अंजाम देकर भाग जाते हैं, फिर उनका रिकार्ड ना तो मकान मालिक के पास होता और ना पुलिस के पास होता है। इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर इस मुद्दे को गम्भीरता से लेते हुए बाहर से आए हुए किरायेदारों की सत्यापन रिपोर्ट करवाकर संबधित पुलिस थाना में रिकार्ड जमा करवानें में पुलिस का सहयोग करें।

 

मकान मालिकों को किरायदारों की वेरिफिकेशन करवाना कितना आवश्यक है, इस बारे में पुलिस द्वारा समय–समय पर आमजन को अवगत करवाया जाता रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जितना जल्दी संभव हो अपने किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन करा लें और किरायेदारों की वेरिफिकेशन करवाने में लापरवाही ना बरतें, अगर किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। कई अपराधी किसी अन्य शहर या राज्य में आपराधिक वारदात करके अपनी पहचान छुपा कर छोटे शहरों में किरायेदार बनकर रहते हैं। इसके अलावा कई अपराधी मकान किराए पर लेकर शहर में वारदात करने के लिए रेकी करते हैं और मौका मिलते ही घटना को अंजाम देकर भाग जाते हैं। जब मकान मालिक से पुलिस पूछताछ की जाती है तो मकान मालिक के पास किरायेदार का कोई फोटो व मोबाइल नंबर व सही पता नहीं होता हैं। इस प्रकार अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर हो जाता है।

इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि के साथ–साथ एक जिम्मेवार नागरिक होने के नाते भी किरायेदारो का पुलिस सत्यापन जरुर करवाएं। क्योंकि ऐसा करने से आपके साथ समाज सुरक्षित रहेगा। क्योंकि ज्यादातर मकान मालिक किरायेदारो का पुलिस वैरिफिकेशन गैर जरुरी समझते हैं, जबकि यह मकान मालिक की पहली जिम्मेवारी है कि इसकी गम्भीरता को समझें और पूरी प्रक्रिया अपनाकर पुलिस वैरिफिकेशन कराएं।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button