अपराधउत्तराखंडदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

रेलवे भूमि अतिक्रमण केस—फैसले से पहले नैनीताल पुलिस का एक्शन मोड ON,SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी की सख्त हिदायत—कानून से खिलवाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी कोई ढिलाई,121 लोगों पर उपद्रवियों पर निरोधात्मक कार्रवाई, 21 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार,ताबड़तोड़ चैकिंग अभियान—दंगा भड़काने का इरादा हुआ तो सीधे जाएंगे सलाखों के पीछे,सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नज़र—“भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर होगी कड़ाई से कार्यवाही,शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर जीरो टॉलरेंस—चिन्हीकरण जारी, एक्शन लगातार

Railway land encroachment case – Nainital police in action mode before verdict, SSP Dr. Manjunath TC's strict instructions – those who flout the law will not be spared, preventive action taken against 121 rioters, 21 rioters arrested, rapid checking campaign – if there is an intention to incite riots, they will be sent straight behind bars, police keeping a close eye on social media – strict action will be taken against those posting inflammatory posts, zero tolerance against those disturbing peace and order – identification continues, action continues

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

नैनीताल…दिनांक 02.12.2025 को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में निर्णय हेतु तिथि नियत है, निर्णय के उपरांत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था के साथ ही ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

इसी क्रम में आज दिनांक 01.12.2025 को एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा व एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा व्यापक चैकिंग अभियान चलाकर 121 उपद्रवी लोगों के विरुद्ध 126/135 BNS के तहत निरोधात्मक कार्यवाही, तथा 21 लोगों को जिसमें से अधिकांश द्वारा बनभूलपुरा हिंसा प्रकरण में भी थाने में आगजनी तथा तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था। इनके द्वारा वर्तमान में भी लोगों को एकत्र कर दंगा भड़काने का प्रयत्न करने की प्रबल संभावना के दृष्टिगत चिन्हीकरण कर धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लिया गया है।

*शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर जारी रहेगी कार्यवाही,*

*SSP NAINITAL* ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा, पूर्व में दंगे में शामिल, लोगों को भड़काने वाले तथा आदतन उपद्रवियों का चिन्हीकरण कर उनके विरुद्ध पुलिस कार्यवाही लगाता जारी रहेगी।

*सोशल मीडिया में भी पुलिस की पैनी नजर*

नैनीताल पुलिस हर मोर्चे पर तैयार है, फील्ड के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी पैनी नज़र बनाए हुए है। किसी भी प्रकार से भ्रामक सूचना फैलाने, भड़काऊ संदेश प्रचारित करने तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button