SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी नैनीताल ने पुलिस बल को किया ब्रीफ,बनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर नैनीताल पुलिस ने दिया शांति एवं सुरक्षा का पैगाम,माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पहले अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर नैनीताल पुलिस की महत्वपूर्ण कवायद, RPF भी रही मौजूद
On the instructions of SSP NAINITAL Manjunath TC, SP Nainital briefed the police force, Nainital Police gave the message of peace and security by taking out a flag march in Banbhulpura area, Nainital Police carried out an important exercise equipped with state-of-the-art weapons before the decision of the Honorable Supreme Court, RPF was also present.


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
बनभूलपुरा…दिनांक 02.12.2025* को *रेलवे भूमि अतिक्रमण* मामले में तिथि नियत है, निर्णय के उपरांत कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस पूरी तरह से तैयार है।
एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा अधीनस्थों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में आज दिनांक 01.12.2025 को एसपी क्राईम नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्रा* द्वारा पुलिस बल को भलि भांति ब्रीफ कर रेलवे स्टेशन, गफूर बस्ती, लाईन नं0 17, इन्द्रानगर बड़ी रोड, इन्द्रानगर छोटी रोड, लाईन नं0 16, बिलाली मस्जिद, लाईन नं0 08 से चोरगलिया रोड से होते हुए थाना बनभूलपुरा तक अत्याधुनिक अस्लाहों, हेलमेट डंडे तथा बॉडी प्रोटेक्टर से लैस होकर शांति एवं सुरक्षा का पैगाम देने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, प्रभारी थाना अध्यक्ष बनभूलपुरा श्री सुशील जोशी सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।

*नैनीताल पुलिस की अपील*
नैनीताल पुलिस की क्षेत्रवासियो से अपील है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय का जो भी फैसला आता है उसे स्वीकार करें, तथा अग्रिम कार्यवाही में शासन प्रशासन का सहयोग करें। शांति व्यवस्था बनाए रखें, अफवाह न फैलाएं, किसी भी तरह की गलत बयानबाजी तथा कानून व्यवस्था की स्तिथि को बिगाड़ने का प्रयास न करे।
Subscribe to my channel


