नैनीताल पुलिस अश्व दल में शामिल अश्व रूबी ने 14 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस,नम आंखों से शोक सलामी देकर ससम्मान अंतिम सफर पर किया विदा,
Ruby, a horse belonging to the Nainital Police Horse Squad, breathed her last at the age of 14. She was given a tearful farewell and was given a respectful farewell on her final journey.


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
नैनीताल…नैनीताल पुलिस अश्व दस्ते* में शामिल अश्व “रूबी”* द्वारा दिनांक 30.11.2025 की रात्रि में पुलिस लाईन रुद्रपुर* में 14 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।
*अश्व “रूबी”* द्वारा वर्ष 2016 में पुलिस लाईन देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त कर पुलिस विभाग ( घुड़सवार दस्ते ) में अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान की जा रही थी। इस दौरान *अश्व “रूबी”* द्वारा *शांति व्यवस्था, वीवीआईपी ड्यूटी, रैतिक परेड देहरादून, पायलट, तथा अन्य ड्यूटियों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।*

*अश्व “रूबी”* की असामयिक मृत्यु पर *एसपी सिटी रुद्रपुर उत्तम सिंह, सीओ सिटी हल्द्वानी अमित कुमार द्वारा *अश्व “रूबी”* को पुष्प अर्पित कर *सलामी गार्द द्वारा नम आंखों से शोक सलामी देकर ससम्मान अंतिम सफर पर विदा किया गया।*

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी* द्वारा कहा कि “रूबी” ने अपने सेवा काल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए, “रूबी” का असमय चले जाना पुलिस विभाग के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
Subscribe to my channel


