उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पूर्व छात्रों की सराहनीय पहल — दिवंगत आचार्य आलोक अवस्थी के परिवार को ₹1,61,000 की मदद

 

 

रिपोर्ट – डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376 32175

लखीमपुर खीरी:

पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व छात्रों ने अपने दिवंगत आचार्य आलोक अवस्थी जी के परिवार की सहायता के लिए मानवीय भाव से प्रेरित होकर महत्वपूर्ण कदम उठाया। पूर्व छात्रों ने सहयोग राशि के रूप में ₹1,61,000 एकत्रित की और शुक्रवार को उनके आवास पहुंचकर यह राशि परिवार को सौंपी।

पूर्व छात्रों ने बताया कि आलोक अवस्थी जी न केवल एक समर्पित शिक्षक थे बल्कि विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत भी थे। उनकी ही सीख और स्नेह को याद करते हुए परिवार की मदद करने का निर्णय लिया गया।

छात्रों ने यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी परिवार की हर आवश्यकता पर वे साथ खड़े रहेंगे।

यह पहल समाज में गुरु–शिष्य परंपरा, संवेदनशीलता और एकजुटता का अनूठा उदाहरण बनी है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button