उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

रुधौली विधानसभा में एसआईआर प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 29 नवम्बर 2025।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने शनिवार को रुधौली विधानसभा में एसआईआर (Special Intensive Revision) से संबंधित प्रगति कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्वाचन अधिकारी/उपजिलाधिकारी भानपुर हिमांशु कुमार तथा खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार को निर्देशित किया कि गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य को पूरी सतर्कता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ सम्पन्न कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समयसीमा के भीतर सभी प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने मौजूद कर्मियों से उनकी प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली और बेहतर कार्य करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।

खंड शिक्षा कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसआईआर से जुड़े बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के समय निर्वाचन क्षेत्र के सभी बीएलओ (BLOs) भी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button