LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही 07 मामलों में न्यायालय ने सुनाई सजा

रिपोर्ट: डॉक्टर संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश, मो० नं० 7376 32175

 आपरेशन कन्विक्शन

जनपद खीरी, दिनांक 27.11.2025

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 07 मामलों में न्यायालय द्वारा सजा दिलाई है।

सजा पाए गए अपराधियों व उनके मामलों का विवरण इस प्रकार है:

1. लल्ले पुत्र रहमान नाई – वर्ष 2001 में थाना निघासन पर चोरी की घटना में दोषी। JM निघासन खीरी द्वारा 26.11.2025 को जेल में बिताई गई अवधि का कारावास व 500 रु. अर्थदंड।

लोक अभियोजक: श्री चार्वाक आजाद | न्यायालय पैरोकार: का० हरिकेश यादव

2. राजकुमार डेण्डी – वर्ष 2023 में अवैध मादक पदार्थ कब्जे में। ADJ-06 खीरी द्वारा 26.11.2025 को 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 1,00,000 रु. अर्थदंड।

लोक अभियोजक: श्री संदीप मिश्रा | न्यायालय पैरोकार: का० अजय कुमार

3. पप्पू पुत्र प्रभु – वर्ष 2003 में चोरी की घटना। ACJM-02 खीरी द्वारा 27.11.2025 को कोर्ट के उठने तक की अवधि का कारावास व 1,000 रु. अर्थदंड।

लोक अभियोजक: श्री अखिलेश प्रकाश | न्यायालय पैरोकार: का० सतवीर सिंह

4. प्रमोद कुमार – वर्ष 2011 में दुष्कर्म की घटना। ADJ खीरी द्वारा 27.11.2025 को 05 वर्ष का सश्रम कारावास व 20,000 रु. अर्थदंड।

लोक अभियोजक: श्री राजेश कुमार सिंह | न्यायालय पैरोकार: का० नितिन सैनी

5. नईम पुत्र बरकत उल्ला – वर्ष 2022 में कुकर्म की घटना। ADJ-01 खीरी द्वारा 27.11.2025 को 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 20,000 रु. अर्थदंड।

लोक अभियोजक: श्री बृजेश कुमार पाण्डेय | न्यायालय पैरोकार: का० गौरव पाठक

6. अमर सिंह – वर्ष 2015 में अवैध नुकीला पदार्थ कब्जे में। ACJM-04 खीरी द्वारा 27.11.2025 को जेल में बिताई गई अवधि का कारावास व 1,500 रु. अर्थदंड।

लोक अभियोजक: श्री कौशल पति पाण्डेय | न्यायालय पैरोकार: का० राजा बाबू

7. सुनील कुमार – वर्ष 2017 में अवैध शस्त्र कब्जे में। ACJ(J.D.)/JM मोहम्मदी खीरी द्वारा 27.11.2025 को जेल में बिताई गई अवधि का कारावास व 200 रु. अर्थदंड।

लोक अभियोजक: श्री अतुल कुमार मिश्र | न्यायालय पैरोकार: का० विनीत कुमार

खीरी पुलिस का संदेश: जनपद खीरी पुलिस जनता के विश्वास और सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button