बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करमीसर में कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) कोर्स पर करियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, करमीसर (बीकानेर) में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कंपनी सेक्रेटरी (CS) कोर्स से संबंधित एक दिवसीय करियर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च माध्यमिक शिक्षा के बाद उपलब्ध व्यावसायिक अवसरों, विशेषकर कॉर्पोरेट गवर्नेंस और लीगल कम्प्लायंस के क्षेत्र में करियर निर्माण की जानकारी देना था।

सत्र के दौरान विषय विशेषज्ञों ने भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) द्वारा संचालित सीएस कोर्स के विभिन्न चरणों—सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET), एग्जीक्यूटिव व प्रोफेशनल प्रोग्राम तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) के बारे में विस्तार से बताया। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि 12वीं के बाद विद्यार्थी न्यूनतम खर्च में इस प्रतिष्ठित प्रोफेशनल डिग्री को हासिल कर कॉर्पोरेट जगत में शीर्ष पदों पर कार्य कर सकते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में सही समय पर करियर का चयन अनिवार्य है। सत्र के अंत में प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान किया गया। अंत में विद्यालय स्टाफ द्वारा सभी अतिथियों व वक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Present

Secretary Bikaner Chapter-Giriraj Joshi

Office in-charge- Shanshak Panwar

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button