जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पुंछ के नवनियुक्त एसएसपी वैभव मीणा ने धार्मिक स्थलों पर टेका माथा, जिले में अमन-शांति और भाईचारे की कामना
जियारत साईं मीरां साहिब, नंगाली साहिब गुरुद्वारा और श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर में किए दर्शन, धार्मिक प्रतिनिधियों से की मुलाकात

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, जम्मू-कश्मीर | 13 अक्टूबर 2026।
पुंछ जिले के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री वैभव मीणा (IPS) ने मंगलवार को जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा कर माथा टेका और जिले में अमन-शांति, आपसी भाईचारे एवं खुशहाली की कामना की।
अपने दौरे के दौरान एसएसपी वैभव मीणा ने जियारत साईं मीरां साहिब, नंगाली साहिब गुरुद्वारा पुंछ और श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक दर्शन किए तथा जिले की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर उन्होंने धार्मिक स्थलों की प्रबंधन समितियों के सदस्यों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर बातचीत की। उन्होंने कहा कि पुंछ जिला सदियों से आपसी एकता, धार्मिक सौहार्द और साझा संस्कृति का प्रतीक रहा है। यहां विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ रहते आए हैं। इस गौरवशाली परंपरा को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
शांति व्यवस्था बनाए रखने में जनता का सहयोग जरूरी
एसएसपी वैभव मीणा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस समाज के सभी वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने धार्मिक नेताओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नशे की बढ़ती समस्या और अन्य सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
नवनियुक्त एसएसपी का यह धार्मिक स्थलों का दौरा जिले में सांप्रदायिक सौहार्द, आपसी विश्वास और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संदेश देता है।

Subscribe to my channel


