खेलदेशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर में 20 दिसंबर को होगा ‘मिशन प्ले टू प्रोफेशन – खेल से करियर तक’ का आयोजन

चार प्रमुख संस्थानों के सहयोग से खेल प्रतिभाओं को मिलेगा करियर के अवसरों से जुड़ने का मंच

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर। खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने और युवाओं को खेलों में करियर की संभावनाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन (डीएसएफ ) द्वारा 20 दिसंबर 2026 को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के संत मीरा बाई सभागार में राष्ट्रीय पहल ‘मिशन प्ले टू प्रोफेशन – खेल से करियर तक’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा।

इस पहल को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय तथा जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर का सहयोग प्राप्त हुआ है। वहीं, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और फिट इंडिया के सहयोग से आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए खेलों में करियर की संभावनाओं को समझने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।

दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के वरिष्ठ निदेशक श्री उमाशंकर ने बताया कि कार्यक्रम को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय से स्वीकृति मिल चुकी है। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय), माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर द्वारा भी जिले के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों और शारीरिक शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है हैं।

उन्होंने बताया कि आज खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य और प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार, व्यावसायिक प्रशिक्षण और भविष्य निर्माण के अनेक अवसर भी उपलब्ध कराते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इन अवसरों की जानकारी देना, उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा खेलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।

डीएसएफ की निदेशक निशा लिम्बा ने बताया कि इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और खेल जगत से जुड़े विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही, खेल प्रतिभाओं की पहचान और उनके विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने पर भी जोर रहेगा।

उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों, खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

‘खेल से करियर तक’ का संदेश स्पष्ट है—खेल को केवल रुचि नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण का एक सशक्त माध्यम भी बनाया जाए। बीकानेर में होने वाली यह पहल युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, संभावनाओं को समझने और खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button