खेलदेशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

बालिका दिवस पर भारत विकास परिषद ने नौ प्रतिभाशाली बालिकाओं को किया सम्मानित, शिक्षा और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों का बढ़ाया हौसला

बीकानेर में भारत विकास परिषद मुख्य शाखा का सम्मान समारोह आयोजित, अतिथियों ने बालिकाओं को अनुशासन और एकाग्रता के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए किया प्रेरित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर, राजस्थान।

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बीकानेर द्वारा बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाशाली बालिकाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षा, खेलकूद, साहित्य एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बीकानेर का नाम रोशन करने वाली नौ बालिकाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम गीत के साथ किया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि एवं प्रांतीय महिला सहभागिता प्रभारी डॉ. बसंती हर्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विकास परिषद ऐसे आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाशाली बालिकाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि बेटियों की उपलब्धियां समाज के लिए गौरव का विषय हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. एस.एन. हर्ष ने ऐसे आयोजनों की उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. पी.आर. भाटी ने बालिकाओं को अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहते हुए अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इन नौ प्रतिभाशाली बालिकाओं का हुआ सम्मान

शाखा सचिव जयदीप दोगने ने बताया कि समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाली नौ बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

1. लावण्या शर्मा: महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय से एलएलएम में टॉपर रहने पर कुलाधिपति द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित। इसके अतिरिक्त ताइक्वांडो एवं कराटे में राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक विजेता।

2. गर्विता चौधरी: अजमेर में आयोजित 70वीं अंडर-19 बालिका वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता।

3. निकिता हर्ष: एमए म्यूजिक वोकल में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर सम्मानित।

4. मिशिका हर्ष: 10 मीटर शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने पर सम्मानित।

5. अक्षिता जोशी: रंगकर्म एवं साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित।

6. चित्रा स्वामी: क्वांकिडो में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक तथा क्वांकिडो चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक हासिल करने पर सम्मानित।

7. प्रतिभा: क्वांकिडो में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर सम्मानित।

8. अक्षिता बिश्नोई: खेलो इंडिया वूमेन प्रतियोगिता में पेनचक सिलाट में स्वर्ण पदक हासिल करने पर सम्मानित।

9. तमन्ना छंगाणी: चाय नाल पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं कला वर्ग में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर रहने पर सम्मानित।

बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी

कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकल्प प्रभारी श्रीमती मधुरिमा सिंह ने किया। इस अवसर पर मुनींद्र प्रकाश अग्निहोत्री ने भारत विकास परिषद का परिचय देते हुए परिषद के संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के मूल सिद्धांतों की जानकारी दी।

समारोह में डॉ. वीरेंद्र नेत्रा, अयोध्या प्रसाद शर्मा, श्रीमती उर्मिला शर्मा, घनश्याम सिंह, श्रीमती सरोज भाटी, डॉ. राहुल सिंह पाल सहित सम्मानित बालिकाओं के अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं की उपलब्धियों को सराहते हुए उन्हें भविष्य में भी शिक्षा, खेलकूद और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button