बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भामाशाह जितेंद्र सिंह गोदारा का रामलीला समिति ने किया भव्य सम्मान

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
*भामाशाह जितेंद्र सिंह गोदारा का रामलीला समिति ने किया भव्य सम्मान*
*खाजूवाला* कस्बे में सामाजिक सेवाओं में अग्रणी रहने वाले भामाशाहों को सम्मानित करने की कड़ी में श्री रामलीला समिति खाजूवाला ने एक प्रेरणादायी पहल की।
मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में *कालूवाला गोदारा इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के प्रोपराइटर श्री जितेंद्र सिंह गोदारा* को समिति द्वारा साफा, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
*समिति के अध्यक्ष श्री रितेश यादव* ने बताया कि श्री जितेंद्र सिंह गोदारा केवल एक सफल गैस एजेंसी प्रोपराइटर ही नहीं, बल्कि एक सच्चे समाजसेवी भी हैं। कस्बे में होने वाले हर छोटे-बड़े धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनका आर्थिक सहयोग हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहता है। चाहे रामलीला महोत्सव हो, गौशाला सेवा हो या जरूरतमंदों की सहायता, श्री गोदारा हमेशा बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हैं।
श्री यादव ने कहा, “ऐसे भामाशाहों के कारण ही हमारे सामाजिक आयोजन सफल हो पाते हैं। श्री गोदारा जैसे युवाओं से अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।”
सम्मान पाकर श्री जितेंद्र सिंह गोदारा ने समिति का आभार जताया और भविष्य में भी हर सामाजिक कार्य में सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर रामलीला समिति के सभी पदाधिकारी एवं कस्बे के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


