जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अमृता देवी स्मृति पुरस्कार 2025: ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल फिर खुला, 31 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर – वन एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों को दिए जाने वाले राज्य स्तरीय ‘अमृता देवी स्मृति पुरस्कार 2025’ के लिए ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल एक बार फिर खोल दिया गया है। इच्छुक आवेदक अब 16 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक राजस्थान SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में पर्याप्त प्रचार-प्रसार न होने के कारण कम आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसके चलते आवेदन की तिथियां बढ़ाई गई हैं। ऑफलाइन आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
🏆 इन श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार:
उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाएं (VPMC/पंचायत/ग्राम स्तरीय): ₹1 लाख एवं प्रशस्ति पत्र
वन संरक्षण व सुरक्षा में उत्कृष्ट व्यक्ति: ₹50 हजार एवं प्रशस्ति पत्र
वन्यजीव संरक्षण व सुरक्षा में उत्कृष्ट व्यक्ति: ₹50 हजार एवं प्रशस्ति पत्र
💻 आवेदन की प्रक्रिया:
आवेदक sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन कर Forest and wildlife ➔ Citizen Service ➔ Amrita Devi Award सेक्शन में जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति आवेदनों की समीक्षा कर पात्र नामों का चयन करेगी। योजना की अधिक जानकारी वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट forest.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
Subscribe to my channel


