जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सरदार पटेल गौरव अवार्ड की प्रथम सूची में 42 प्रतिभाओं का हुआ चयन

31 अक्टूबर को जयपुर में 25 देशों के राष्ट्रध्वजों के सान्निध्य में होगा भव्य सम्मान समारोह

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

जयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच फाउण्डेशन एंव सयुक्त राष्ट्र सास्कृतिक मंच फाउण्डेशन द्वारा भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृह मंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 31 अक्टूबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को ‘सरदार पटेल गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच फाउंडेशन के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा (एडवोकेट) एंव विशिष्ठ सलाहकार प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के उपरांत देशी रियासतों के भारतीय संघ में ऐतिहासिक एकीकरण में अविस्मरणीय भूमिका निभाई थी। राष्ट्रहित, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रीय एकता के प्रति उनके अप्रतिम समर्पण को नमन करने के उद्देश्य से उनकी जयंती पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सरदार पटेल को वर्ष 1991 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत किया गया था।

उन्होंने जानकारी दी कि मंच की चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. एस. सी. गणेशिया की अनुशंसा पर प्रथम सूची में 42 प्रतिभाओं का चयन किया गया है। चयनित सभी विभूतियों को विधिवत सूचना प्रेषित कर दी गई है।

प्रथम सूची में चयनित प्रतिभाएं:

श्री भानु प्रकाश शर्मा, डॉ. चन्द्र शेखर शर्मा, डॉ. एस. के. सरकार, डॉ. टेक चन्द भण्डारी, श्री रामावतार मीना, श्री श्रवण कुमार बुरडक, श्री मूल सिंह नाथावत, श्री मिर्ज़ा इकबाल, डॉ. तुहिना प्रकाश शर्मा, श्रीमती पूजा सैनी, श्री रवि शर्मा, श्री ओ. पी. बामला, श्री युसूफ अली, श्री मदन लाल चिरानिया, एडवोकेट डिप्टी कुमार, श्री सिकंदर खान, श्री प्रमोद कुमार शर्मा, श्रीमती गीता सिंह, श्री भवानी पाल मीणा, श्रीमती ज्योत्सना चौहान, श्री उमेश कुमावत, डॉ. राजेश कुमार शर्मा, श्री विनोद शर्मा, श्रीमती अरुणा कुमारी सिहाग, श्री कान्ति लाल सुथार, पिंकी बारासा, श्री विष्णु कुमार शर्मा, श्री अशोक कुमार शर्मा, श्रीमती कुसुम लता पुजारी, श्री एस. एन. पंवार, श्री जानशेर खान, श्री मनीष सोनी, श्री महेन्द्र सिंह भास्कर, श्री अशोक चारण, श्री राजाराम हिन्दू, पूजा भाटी, श्री शिव शंकर पालीवाल, श्रीमती ज्योति खण्डेलवाल, श्री सद्दाम हुसैन, श्री अयूब खाँ, श्री शंकर शाह, श्री विवेक पुरी को सम्लित किया गया है।

 समारोह के दौरान 25 देशों के राष्ट्रध्वजों के सान्निध्य में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 85 हस्तियों को ‘सरदार पटेल गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया जायेगा।

मंच के ग्लोबल एम्बेसडर डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि संस्थापक विश्व रत्न स्वः श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी की इस अनोखी पहल के लिए संस्था महान राष्ट्रनिर्माताओं और देश के गौरवशाली इतिहास को समर्पित विभूतियों के सम्मान में निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रही है। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों से अवगत कराना तथा उन्हें राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देश की प्रतिष्ठा में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।

इस समारोह के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, विश्व बंधुत्व, सामाजिक समरसता एवं मानवीय मूल्यों का संदेश जन-जन तक प्रसारित किया जाएगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button