उत्तराखंडदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुरहरिद्वार

उर्वशी दत्त बाली ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

Urvashi Dutt Bali expressed her gratitude to Chief Minister Dhami

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
​
काशीपुर।उत्तराखंड सरकार द्वारा देवभूमि में गुटखा और तंबाकू उत्पादों पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगाने के ऐतिहासिक निर्णय का प्रदेशभर में जोरदार स्वागत हो रहा है।

समाजसेवी एवं ‘डी-बाली कंपनी’ की डायरेक्टर उर्वशी दत्त बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस साहसिक कदम की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।


​प्रेस को जारी बयान में समाजसेवी उर्वशी दत्त बाली ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हमेशा उत्तराखंड की माताओं और बहनों के मान-सम्मान और परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। तंबाकू और गुटखे पर लगा यह प्रतिबंध प्रदेश के अनगिनत परिवारों को आर्थिक और मानसिक तबाही से बचाने में मील का पत्थर साबित होगा।

​इस फैसले के सामाजिक और मानवीय प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए श्रीमती बाली ने कहा कि तंबाकू और गुटखे की बिक्री बंद होने से युवा पीढ़ी देखा-देखी में नशे की लत का शिकार होने से बचेगी। नशे की वजह से घरों में होने वाले क्लेश, महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और गंभीर बीमारियों के भय से मुक्ति मिलेगी, जिससे समाज में एक नया मानसिक सुकून लौटेगा।

​इसके मनोवैज्ञानिक पहलू को साझा करते हुए समाजसेवी उर्वशी दत्त बाली ने बताया कि “इंसानी दिमाग की बनावट ऐसी होती है कि जब कोई व्यक्ति तंबाकू लेता है, तो दिमाग में निकोटीन पहुंचते ही फौरी तौर पर आराम या खुशी का अहसास होता है, लेकिन असल में वह दिमागी गुलामी की शुरुआत होती है। व्यक्ति बिना जाने ही अपने गुस्से, तनाव और रोज़मर्रा के मूड को उस पाउच का मोहताज बना बैठता है। जब यह लत छूटती है।

तो शुरुआत के दो-तीन हफ्तों में दिमाग छटपटाता है, जिसे विथड्रॉल कहते हैं—व्यक्ति को गुस्सा, चिड़चिड़ापन और बेचैनी महसूस होती है क्योंकि दिमाग अपनी पुरानी आदत मांगता है। लेकिन अगर व्यक्ति इस थोड़े से वक्त के मानसिक संघर्ष को धैर्य से पार कर ले, तो लंबे समय में दिमाग फिर से अपने प्राकृतिक संतुलन में लौट आता है। इंसान का खोया हुआ आत्मबल, सोचने की स्पष्टता और असली खुशी वापस लौटती है।”
​उर्वशी दत्त बाली ने कहती हैं कि शुरुआत के कुछ हफ्तों में लत के आदी लोगों में यह चिड़चिड़ापन और बेचैनी स्वाभाविक है, लेकिन लंबे समय में यह पूरे समाज के स्वास्थ्य, मानसिक शांति और खुशहाली के लिए वरदान बनेगा। उन्होंने प्रदेश की समस्त मातृशक्ति की ओर से मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए जनता से नशामुक्त देवभूमि के निर्माण में सहयोग की अपील की।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button