जयपुरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

जयपुर में शुरू हुई फिल्म ‘आज की मीरा’ की शूटिंग, प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की टीम ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारियां

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर | 21 अगस्त 2026

जयपुर। वरदान फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म ‘आज की मीरा’ की शूटिंग आज 22 अगस्त से जयपुर में शुरू हो गई। शूटिंग के शुभारंभ से पहले होटल ग्रैंड सफारी, जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें फिल्म के निर्देशक, कलाकार एवं प्रोडक्शन टीम ने फिल्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मीडिया के साथ साझा कीं।

हाइड्रा मीडिया कम्युनिकेशन नेटवर्क के अभिषेक सक्सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ‘आज की मीरा’ एक विशेष विषय पर आधारित फिल्म है, जिसे राजस्थान के खूबसूरत परिवेश और जयपुर की प्रमुख लोकेशंस को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग जयपुर की विभिन्न लोकेशंस पर होगी, जिसमें राजस्थान की संस्कृति, स्थानीय परिवेश और खूबसूरत दृश्यों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।

फिल्म का निर्देशन नरेंद्र सिंह एवं ऑल्विन सैमुअल कर रहे हैं। फिल्म की एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जैस्मिन जौहरी है। फिल्म में मोहित नारंग, शेफाली सचदेवा, न्यारा एवं सुशांत राणा सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अभिषेक सक्सेना ने बताया कि फिल्म के गीत गोल्डन स्टूडियो में तैयार किए गए हैं। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का कार्य PMS Productions द्वारा तथा लोकेशन मैनेजमेंट Sartaj Entertainment द्वारा संभाला गया है।

उन्होंने बताया कि फिल्म के प्रचार-प्रसार एवं मीडिया PR की पूरी जिम्मेदारी Hydra Media Communication Network द्वारा संभाली जा रही है। फिल्म से जुड़ी जानकारी को देशभर के मीडिया एवं दर्शकों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार रणनीति तैयार की गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म की टीम ने शूटिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं, कलाकारों की भूमिकाओं और फिल्म की आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की। टीम ने बताया कि जयपुर और राजस्थान की लोकेशंस फिल्म को एक अलग दृश्यात्मक पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

फिल्म की शूटिंग शुरू होने के साथ ही ‘आज की मीरा’ को लेकर फिल्म जगत और स्थानीय स्तर पर उत्सुकता बढ़ गई है। आने वाले दिनों में फिल्म की शूटिंग से जुड़े विभिन्न अपडेट और गतिविधियां सामने आएंगी।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button