जम्मू कश्मीरदेशधर्मपुंछब्रेकिंग न्यूज़

अड़ी पोठा से रामकुंड तीर्थ के लिए निकली भव्य कांवड़ यात्रा

 

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

 तहसील मेंढर के अड़ी पोठा स्थित प्राचीन शिव मंदिर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमावस्या के पावन अवसर पर बुधवार सुबह 6 बजे परम पवित्र रामकुंड तीर्थ के लिए भव्य कांवड़ यात्रा रवाना हुई।

इस धार्मिक यात्रा में मेंढर के बड़ी संख्या में सनातनी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भाग लिया। श्रद्धालुओं ने रामकुंड तीर्थ से पवित्र जल लाकर कांवड़ के साथ पदयात्रा करते हुए अपने-अपने शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह वार्षिक कांवड़ यात्रा श्री रोहित शर्मा जी के नेतृत्व में निकाली जाती है। इस यात्रा में रंजीत जी, सतीश शर्मा जी, विकास शर्मा जी, मास्टर रमेश शर्मा जी, गुरु गणेश दत्ता जी, राजीव गुप्ता जी सहित मेंढर के अनेक सनातनी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कांवड़ यात्रा के दौरान हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की सुंदर मिसाल भी देखने को मिली। मेंढर के चौधरी अमान उल्लाह जी ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल का स्टॉल लगाया, जबकि व्यापार मंडल प्रधान श्री बलराम शर्मा जी की टीम ने मेंढर बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं के लिए स्टॉल लगाया।

यात्रा के सफल आयोजन एवं सहयोग के लिए सभी श्रद्धालुओं ने भारतीय सेना, प्रशासन तथा स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र में आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की कामना की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button