उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती: जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, राहत कार्यों में लापरवाही न बरतने के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 25 जुलाई 2026। बस्ती की जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने शनिवार को सदर तहसील के ग्राम बैराड़ी एतमाली स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए और राहत एवं बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि नावों, राहत शिविरों और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी संसाधनों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।

जिलाधिकारी ने बाढ़ विभाग को तटबंधों एवं संवेदनशील स्थानों की नियमित निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि कहीं भी कटान या जलस्तर में वृद्धि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों या जिला प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

इसके बाद जिलाधिकारी ने चांदपुर कटरिया स्थित कैंप कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ राहत कार्यों में उपयोग होने वाली बोरियों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने के निर्देश दिए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपयोग किया जा सके।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता (बाढ़) दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button