आसमदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

माँ कामाख्या धाम में गुप्त नवरात्र महाअनुष्ठान, आचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री के सानिध्य में नौ दिवसीय साधना जारी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

गुवाहाटी (असम), 17 जुलाई। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर, गुवाहाटी में गुप्त नवरात्र के पावन अवसर पर 15 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक विशेष धार्मिक अनुष्ठान एवं देवी साधना का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह दिव्य अनुष्ठान आचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री के सानिध्य में देशभर से पधारे विद्वान आचार्यों एवं वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया जा रहा है।

गुप्त नवरात्र के दौरान प्रतिदिन माँ भगवती के विविध स्वरूपों का पूजन, श्रीदुर्गा सप्तशती का पाठ, नवचंडी यज्ञ, तांत्रिक एवं वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, विशेष आराधना तथा विश्व शांति, राष्ट्र की समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना से अनुष्ठान किए जा रहे हैं। श्रद्धालु बड़ी संख्या में माँ कामाख्या के दरबार में पहुँचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं तथा देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

आचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री ने कहा कि गुप्त नवरात्र साधना, शक्ति उपासना और आध्यात्मिक सिद्धि का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। इन नौ दिनों में श्रद्धा, भक्ति और नियमपूर्वक की गई देवी आराधना से साधक को आध्यात्मिक उन्नति, सुख-समृद्धि तथा जीवन की अनेक बाधाओं से मुक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से माँ आदिशक्ति की आराधना कर समाज में प्रेम, सद्भाव और मानव कल्याण का संदेश फैलाने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि गुवाहाटी स्थित माँ कामाख्या मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है तथा शक्ति साधना और तांत्रिक परंपरा का अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। प्रत्येक वर्ष यहाँ देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन एवं साधना के लिए पहुँचते हैं।

23 जुलाई तक चलने वाले इस नौ दिवसीय महाअनुष्ठान के समापन पर पूर्णाहुति, महाआरती एवं भक्तों के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button