जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार ने मुल सिंह नाथावत और डॉ. ओम प्रकाश शर्मा को बनाया ग्लोबल एम्बेसेडर

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर। भारत और नेपाल के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय संबंधों को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत श्री मुल सिंह नाथावत एवं डॉ. ओम प्रकाश शर्मा को ग्लोबल एम्बेसेडर (वैश्विक राजदूत) नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा संचालित वैश्विक अभियान के अंतर्गत किया गया।

नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं पूर्व उपराष्ट्रपति माननीय न्यायमूर्ति परमानन्द झा के विशिष्ट सलाहकार एडवोकेट डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने दोनों समाजसेवियों को नियुक्ति-पत्र सौंपते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा ने बताया कि मंच “वसुधैव कुटुम्बकम्”, “ग्लोबल विलेज” और “सत्यम् शिवम् सुन्दरम्” की भावना के साथ 25 देशों में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक सहयोग और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। इसी उद्देश्य से दोनों समाजसेवियों का चयन ग्लोबल एम्बेसेडर के रूप में किया गया है।

उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा प्रस्ताव भेजे जाने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर दोनों का मनोनयन किया गया। नियुक्ति-पत्र वितरण के दौरान मंच के प्रेरक सदस्यों ने श्री मुल सिंह नाथावत और डॉ. ओम प्रकाश शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मंच की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि दोनों नवनियुक्त ग्लोबल एम्बेसेडरों की नेपाल में पूर्व उपराष्ट्रपति एवं न्यायमूर्ति परमानन्द झा से शिष्टाचार भेंट कराने के लिए समय का अनुरोध किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद उन्हें नेपाल में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में भी आमंत्रित किया जाएगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button