उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से बदली प्रदीप कुमार की जिंदगी-

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती 03 जुलाई 2026 सू.वि., जनपद बस्ती के रौतापार, ब्लॉक रोड, गांधीनगर निवासी प्रदीप कुमार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का लाभ लेकर अपने पारंपरिक बैग निर्माण व्यवसाय को नई पहचान दी है। कभी आर्थिक तंगी के कारण अपना कारोबार शुरू करने में असमर्थ रहे प्रदीप आज आत्मनिर्भर बन चुके हैं और हर महीने लगभग 20 हजार रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं।

      प्रदीप बताते हैं कि बैग निर्माण का कार्य उनके परिवार का पारंपरिक व्यवसाय है। बचपन से ही उन्होंने इस कार्य को सीखा और भविष्य में इसे अपना रोजगार बनाने का संकल्प लिया। कौशल और अनुभव होने के बावजूद पूंजी के अभाव में वे अपना उद्यम स्थापित नहीं कर पा रहे थे। इसी बीच उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की जानकारी मिली। उन्होंने योजना के तहत आवेदन किया और बड़ौदा ग्रामीण बैंक, मालवीय रोड, बस्ती से 1 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण प्राप्त हुआ।

      ऋण मिलने के बाद प्रदीप ने आवश्यक मशीनें, कच्चा माल और अन्य संसाधन जुटाकर अपने बैग निर्माण व्यवसाय का विस्तार किया। धीरे-धीरे उनके उत्पादों की मांग बढ़ने लगी और कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली। आज उनका व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और भविष्य के प्रति उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

     प्रदीप का कहना है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया। वे इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार, माननीय मुख्यमंत्री जी, जनपद प्रशासन तथा योजना से जुड़े सभी अधिकारियों और बैंक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग से उन्हें समय पर योजना का लाभ मिल सका।

    प्रदीप का मानना है कि यदि युवाओं को सही मार्गदर्शन और समय पर आर्थिक सहायता मिले तो वे स्वयं का सफल उद्यम स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सरकार की स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें, उनका लाभ उठाएं और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ें। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिलकर जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button