जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व

अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के पीठाधीश्वर घोषित हुए डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा, भूटान में होगी औपचारिक घोषणा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

जयपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच का पीठाधीश्वर घोषित किए जाने का कार्यक्रम जयपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने डॉ. शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए इसे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के पीठाधीश्वर पद पर मनोनीत किया गया है। इसकी औपचारिक एवं विधिवत घोषणा आगामी भूटान प्रवास के दौरान आयोजित विशेष समारोह में की जाएगी। इस समारोह में भूटान के राजगुरु रिनपोछे सारंगे दोरजी द्वारा उन्हें पीठाधीश्वर पद की औपचारिक मान्यता प्रदान की जाएगी।
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. शर्मा लंबे समय से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरण तथा समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को नई दिशा मिली है। अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा उन्हें यह दायित्व सौंपे जाने से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समरसता और भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और समाज हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button