देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व
भूटान रवाना होने से पूर्व नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
भूटान यात्रा पर रवाना होने से पूर्व नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आबू रोड से अपने दल के साथ पधारे रामदेव आश्रम खन्दरा के मठाधीश महाराज का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम में कर्मयोगी डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा पीठाधीश्वर महाराज एवं जम्बूद्वीप के पद्मश्री सम्मानित इंजी. नरेन्द्र कुमार पांडेय एडवोकेट ने मठाधीश महाराज का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय शिवदत्त पांडेय थानेदार मेमोरियल, भुसावर के संयोजन में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में संत समाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संतों का मार्गदर्शन समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है तथा मानव कल्याण के कार्यों को प्रेरणा देता है।
भूटान यात्रा पर प्रस्थान कर रहे मठाधीश महाराज ने सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आध्यात्मिक संदेशों के माध्यम से मानवता, शांति और सद्भावना का प्रसार करना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने सभी से समाज में प्रेम, भाईचारा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने मठाधीश महाराज की सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

Subscribe to my channel


