LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हेरोइन जैसी नशीली पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 16 जून 2026। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस पुंछ को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने एक कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन (चिट्टा) जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस पोस्ट झुल्लास की टीम द्वारा मट्टी मोड़, दारा-धुल्लियां क्षेत्र में नियमित वाहन जांच नाका लगाया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने ऑटो रिक्शा संख्या JK12A-2094 को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ऑटो में सवार एक व्यक्ति गुरजीत सिंह पुत्र मनोहर सिंह, निवासी वार्ड नंबर 16, पुरानी पुंछ के पास से लगभग 9.38 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसा पदार्थ बरामद किया गया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना पुंछ में एफआईआर संख्या 106/2026 दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

जिला पुलिस पुंछ ने नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आम जनता से अपील की है कि नशा तस्करी और मादक पदार्थों के दुरुपयोग से संबंधित किसी भी सूचना को पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button