उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में उद्यमियों संग संवाद कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण का आयोजन, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 11 जून 2026। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद बस्ती में विभिन्न वर्गों तक सरकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, बस्ती में उद्यमियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, बस्ती के अध्यक्ष अशोक सिंह, महासचिव एच.सी. शुक्ला, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव रंजीत श्रीवास्तव सहित जिले के कई प्रतिष्ठित उद्यमी एवं उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें ज्ञान प्रकाश सिंह (सिंह पेपर प्रोडक्ट), अंकित सिंह (बी.टेक चायवाला), आदित्य पाण्डेय (आर्काया इरिगेशन प्रा. लि.), अभिषेक जायसवाल (ओम चूड़ा राइस मिल), दुर्गेश वर्मा, गुड्डू सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा पिछले 12 वर्षों में औद्योगिक क्षेत्र में हुई उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से उद्यमियों को औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से संबंधित विभिन्न विभागों की अनापत्तियां एवं स्वीकृतियां एक ही मंच पर उपलब्ध हो रही हैं, जिससे उद्योग स्थापना की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनी है।
संवाद कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक संगठनों ने जनपद बस्ती में नए औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने का सुझाव भी दिया। इस पर उपायुक्त उद्योग ने कहा कि जनपद में निवेश को आकर्षित करने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप औद्योगिक निवेश बढ़ा है तथा रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त उद्योग, उद्यमी संगठनों एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों द्वारा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Subscribe to my channel


