देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व
विश्व पर्यावरण दिवस पर ऊर्जा संरक्षण संकल्प बैनर का विमोचन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2026 के उपलक्ष्य में अणुव्रत समिति जयपुर द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से “एक संकल्प – एक दिन, दोपहर 2 से 4 बजे तक ए.सी. बंद” अभियान के बैनर का विमोचन परम पूज्य मुनिश्री तत्त्वरुचिजी तरुण एवं मुनिश्री संभवकुमारजी के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।
मुनिश्री ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति छोटी-छोटी जीवनशैली संबंधी आदतों में परिवर्तन लाए तो ऊर्जा की बचत के साथ-साथ पृथ्वी को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से 5 जून को दोपहर 2 से 4 बजे तक स्वेच्छा से ए.सी. बंद रखकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अणुव्रत समिति जयपुर की मंत्री डॉ. जयश्री सिद्धा, सह-मंत्री कमलेश बरड़िया, गणपतजी भंडारी, उषाजी मेहता, प्रदीपजी आच्छा, प्रमेशजी जैन सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही महिला मंडल सी-स्कीम की अध्यक्षा कनकजी आंचलिया एवं मंत्री राजश्री बाफना सहित अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
डॉ. जयश्री सिद्धा मंत्री, अणुव्रत समिति जयपुर 🌿 “5 जून – दो घंटे ए.सी. बंद, पर्यावरण संरक्षण के संग” 🌎💚

Subscribe to my channel


