उत्तर प्रदेशदिल्लीदेशधर्मपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़मुंबईलखनऊलखीमपुर खीरीवाराणसीसोनभद्रहरदोई

बहेड़ी में धूमधाम से मनाई गई माता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती

301st birth anniversary of Mata Ahilyabai Holkar celebrated with great pomp in Baheri

ब्यूरो चीफ… रामपाल सिंह धनगर

बहेड़ी… माता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती के अवसर पर बहेड़ी के रामलीला ग्राउंड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में गडरिया समाज के लोग शामिल हुए।

गडरिया समाज के लोगों समेत शहर के कई प्रमुख नेताओं ने उनकी 301वीं जयंती पर उनके सुशासन, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी कार्यों को याद कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक हरेंद्र पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर (31 मई 1725 – 13 अगस्त 1795) मालवा साम्राज्य की महान और न्यायप्रिय महारानी थीं। उन्हें ‘लोकमाता’ के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने एक महिला शासक के रूप में अपने 28 वर्ष के शासनकाल (1767-1795) में न सिर्फ अपने राज्य का विकास किया, बल्कि पूरे भारत में मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण कराकर देश को सांस्कृतिक रूप से एकजुट किया।

कार्यक्रम के दौरान एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बहेड़ी के प्रमुख मार्ग से होते हुए रामलीला ग्राउंड पहुंची, इसके बाद कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान सांसद छत्रपाल गंगवार, श्रुति गंगवार, बॉबी जायसवाल, राहुल गुप्ता, शैलेंद्र विक्रम पाल, हरीश पाल,हरबंस पाल, हरेंद्र पाल, ललित मोहन पाल,आकाश पाल,विकास पाल,अमर पाल, रमेश पाल ओमपाल सहित हजारों की संख्या में गडरिया समाज के लोग उपस्थित थे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button