जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जयपुर में अलका पारीक को “वुमन अचीवर ऑफ द ईयर” सम्मान

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए वी आर फाउंडेशन (We Are Foundation) की डायरेक्टर अलका पारीक को जयपुर के होटल स्वर्ण महल में आयोजित हिंदुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्रतिष्ठित कार्यक्रम “प्रेज़ेंट हीरोज ऑफ इंडिया” में “वुमन अचीवर ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें पिछले छह वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान और जनहित कार्यों के लिए प्रदान किया गया। समारोह के दौरान अलका पारीक को यह सम्मान एक आईएएस अधिकारी और एक प्रतिष्ठित प्रोफेसर के कर-कमलों से प्राप्त हुआ, जो उनके लिए गर्व और सम्मान का विशेष क्षण रहा।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अलका पारीक ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने तथा समाज के प्रति अपने योगदान को और बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय अपने सहयोगियों, शुभचिंतकों और उन सभी लोगों को दिया जिन्होंने उनके कार्यों पर विश्वास जताया और निरंतर उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि वह आगे भी समाज सेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रहेंगी तथा समाज के उत्थान के लिए नए आयाम स्थापित करने का प्रयास करेंगी।
यह सम्मान न केवल अलका पारीक की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

Subscribe to my channel


