उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

बस्ती में उद्योग एवं व्यापार बन्धु की बैठक सम्पन्न, व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग एवं व्यापार बन्धु की बैठक जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के व्यापारी एवं उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर व्यापार एवं उद्योग से जुड़ी समस्याओं तथा सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखा।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में उद्योगों की स्थापना एवं संचालन में आने वाली बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए, ताकि निवेश को बढ़ावा मिले और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हो सकें।

बैठक में विद्युत आपूर्ति, सड़क एवं जलनिकासी व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, जाम की समस्या, प्रकाश व्यवस्था तथा पार्किंग जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) तथा वित्त पोषण सहायता योजना की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निवेश मित्र पोर्टल पर विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी मामलों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

बैठक का संचालन उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर उपेन्द्र यादव एवं उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीडीओ सार्थक अग्रवाल, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, डीएचओ अरुण कुमार त्रिपाठी, डीपीआरओ धनश्याम सागर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button