जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व

21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह भूटान में भारत की 35 प्रतिभाओं को मिलेगा “भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड” 

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

 जयपुर :

विश्व शांति, सांस्कृतिक समरसता एवं मानवीय एकता की भावना को वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ करने हेतु कार्यरत अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 21 जून 2026 को भारत के पड़ोसी मित्र राष्ट्र भूटान की राजधानी थिम्फु में “भारत-भूटान शांति सम्मेलन एवं विचार प्रजेंटेशन” समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राजनयिक संबंध वियना अभिसरण अधिनियम, 1972 तथा भारत-भूटान मैत्री संधि, 1949 की भावना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

मंच के अन्तर्राष्ट्रीय संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि “भारत-भूटान समरसता सोशल मिशन यात्रा” का आयोजन भूटान सरकार के पूर्व अर्थमंत्री श्री लोकनाथ शर्मा जी के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न होगा। समारोह का मुख्य उद्देश्य “वसुधैव कुटुम्बकम्”, “ग्लोबल विलेज” एवं “सत्यम् शिवम् सुन्दरम्” की अवधारणा को वैश्विक स्तर पर और अधिक प्रगाढ़ बनाना है।

मंच के प्रेरणा स्रोत डॉ. एच. सी. गणेशिया, प्रसिद्ध कानूनविद् ने बताया कि समारोह में भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा, पंचशील सिद्धांतों, भारतीय संस्कृति एवं विश्व बन्धुत्व की भावना को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। भारत के विभिन्न राज्यों से चयनित विशिष्ट प्रतिभाओं का भूटान राष्ट्र में “भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड” से अभिनन्दन किया जाएगा। यह सम्मान भूटान राष्ट्र की कोर कमेटी एवं वहां के प्रेरणादायी विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रदान किया जाएगा।

सम्मानित होने वाली प्रमुख प्रतिभाओं में — श्री सवेन्द्रजीत सिंह (ब्यावर), डॉ. कुलदीप शर्मा (अजमेर), श्री भवानी शंकर शर्मा (सीकर), डॉ. गायत्री दरगड़ (अजमेर), डॉ. प्रशान्त कुमार (बिहार), श्री श्रवण कुमार बुरडक (जिला सीकर), श्री सतनाम सिंह (पंजाब), श्री जगन्नाथ प्रसाद डागलिया (जिला राजसमन्द), श्री रूप सिंह (ब्यावर), श्री धोलूराम मीणा (जयपुर), श्री श्री 1008 श्री रामनाथ जी महाराज (सिरोही), डॉ. रामदयाल भाटी (बीकानेर),एडवोकेट प्रकाश चन्द जैन (जयपुर), श्री रोहित भटनागर (ब्यावर), श्रीमती कल्पना भटनागर (ब्यावर), डॉ. ओम प्रकाश शर्मा (जयपुर), डॉ. रणवीर सिंह यादव (गुड़गांव), प्रो. (डॉ.) प्रवीण चंद्र त्रिवेदी (जोधपुर), श्री रामावतार मीणा (सवाईमाधोपुर), श्री रामचन्द्र यादव (जयपुर), श्री मुल सिंह नाथावत (जयपुर), श्री मुरारीलाल झुन्झुनवाला (मुम्बई, महाराष्ट्र), एडवोकेट विन्नी जैन (जयपुर), श्री खूबचन्द सैनी (जयपुर), श्री बनवारी लाल रणवा (जिला झुंझुनूं), श्रीमती आशा डामोर (डूंगरपुर), श्रीमती सत्येन्द्र पन्नू (पंजाब), श्री एम. देवराज जैन (चेन्नई), डॉ. टेक चन्द भण्डारी (हिमाचल प्रदेश) सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त एक बाल प्रतिभा सुश्री अक्षरा सिंह नाथावत (जयपुर) का भी “भारत-भूटान बाल रत्न अवार्ड” अभिनन्दन समारोह में किया जाएगा।

समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, समाज सेवा, संस्कृति, पत्रकारिता, अध्यात्म एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी भारतीय प्रतिभाएँ सहभागिता करेंगी। प्रतिभाएँ अपने उद्बोधन में भारत की सांस्कृतिक गरिमा, नैतिक मूल्यों एवं विश्व शांति के संदेश को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करेंगी।

भूटान राष्ट्र के धर्मगुरु सागवे दोरजी ने अपने संदेश में कहा कि भारत एवं भूटान की मित्रता विश्व शांति एवं सांस्कृतिक समन्वय की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। दोनों राष्ट्र मानवीय प्रेम, शांति एवं वैश्विक समरसता के लिए मिलकर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित यह समारोह सम्पूर्ण विश्व को शांति, योग एवं मानवता का सकारात्मक संदेश प्रदान करेगा।

इस अवसर पर भूटान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री करमा दोरजी द्वारा भी सभी चयनित भारतीय प्रतिभाओं को शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं। उन्होंने भारत-भूटान मैत्री एवं सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की भावना का समर्थन करते हुए आयोजन की सफलता हेतु शुभेच्छाएँ व्यक्त कीं।

डॉ. तुहिना प्रकाश शर्मा, ग्लोबल एम्बेसेडर ने बताया कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत एवं भूटान के मध्य सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनयिक संबंधों को नई दिशा प्रदान करने वाला ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय प्रयास है। समारोह के माध्यम से योग, संस्कृति एवं विश्व शांति की भावना को वैश्विक स्तर पर सशक्त किया जाएगा।

🌸 अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच 🌸

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button