जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

मेंढर के मलाच गांव में स्कूल भवन न होने से बच्चों का भविष्य संकट में, लोगों ने की पुनर्निर्माण की मांग

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

मेंढर // सब-डिवीजन मेंढर के दूरदराज गांव छूंगन चौधरियां मलाच में प्राथमिक विद्यालय भवन के अभाव के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गहरा रोष व्यक्त किया है।
युवा नेता Javed Choudhary ने बताया कि वर्ष 2014 में स्कूल भवन गिर गया था, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक उसका पुनर्निर्माण नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार राजनीतिक नेताओं और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय नेता जनता से बड़े-बड़े वादे करते हैं और वोट लेने के बाद लोगों की मूलभूत समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं। जावेद चौधरी ने केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच के लिए तुरंत टीम भेजी जाए और स्कूल भवन का जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके और उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button