उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गार
विदेशी भाषाएं सीखने का मौका रोजगार संगम पर आवेदन शुरू

बस्ती से वेदान्त सिंह
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती में युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए रोजगार संगम पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित इस योजना से युवाओं को सेवायोजन कार्यालय में जर्मन, जापानी भाषा का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी श्री अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsanga.up.gov.in पर language training registration टैब पर जाकर भाषा प्रशिक्षण पंजीकरण विकल्प से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
आवेदन के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। यह प्रशिक्षण युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा। आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय कटरा मूडघाट रोड बस्ती से संपर्क कर सकते हैं।
भवदीय
*अवधेन्द्र प्रताप वर्मा*
*जिला सेवायोजन* *अधिकारी बस्ती |*
Subscribe to my channel


