ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजनीतिराजस्थान
मुख्यमंत्री भजनलाल का होगा भिवाड़ी में भव्य स्वागत – नरेंद्र खटाना
केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की सभी योजनाएं पदाधिकारी बूथ स्तर तक पहुंचाएं

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
गत दिवस भारतीय जनता पार्टी मंडल भिवाड़ी के मंगल कार्यालय पर संगठन के सभी पदाधिकारी के साथ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र खटाना की अध्यक्षता में बैठक की जिसमें मुख्य रूप से आने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के दौरे के ऊपर चर्चा की गई नरेंद्र खटाना ने बताया इसके अलावा सभी पदाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सुविधाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य करना बहुत जरूरी है यह प्रत्येक मंडल की जिम्मेदारी था सभी पदाधिकारी को संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक जनता से जुड़ना बहुत जरूरी है एवं इसके अलावा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी को जिम्मेदारियां दी गई मंडल भिवाड़ी में जनता और सभी कार्यकर्ता द्वारा उनका भिवाड़ी में भव्य स्वागत किया जाएगा! इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान महामंत्री देवेंद्र यादव, राहुल सिंह राजपूत, अजीत खटाना, मंत्री राजेश यादव, उपाध्यक्ष सुभाष जोशी, उदय नारायण तिवारी, आईटी सेल के अध्यक्ष दिनेश बेदी, ऋषि विधूड़ी, सचिन राय और राहुल शामिल हुए!

Subscribe to my channel


