जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
पीर की गली में सेना वाहन हादसा, 3 जवान घायल

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ/शोपियां: मुगल रोड के पीर की गली क्षेत्र में सोमवार को सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन जवान घायल हो गए। घायल जवान 20 राष्ट्रीय राइफल्स (20 आरआर) से संबंधित बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सेना का वाहन पीर की गली सेक्टर में अचानक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल और सेना के अन्य जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
अधिकारियों के अनुसार, सभी घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
इस घटना से इलाके में चिंता का माहौल है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Subscribe to my channel


