ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

ग्राम पिंडरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलश यात्रा और जल स्रोत पूजन आयोजित

ग्राम पिंडरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलश यात्रा और जल स्रोत पूजन आयोजित

सतना | नर्मदा की पुकार से बृजेंद्र सिंह

मध्य प्रदेश के सतना जिले के मझगवां विकासखंड अंतर्गत ग्राम पिंडरा की नई बस्ती में आज दिनांक 09 मई 2026 को ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पिंडरा द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ग्राम में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही ग्रामीणों को जल स्रोतों के महत्व एवं उनके संरक्षण के प्रति जोड़ने के लिए जल स्रोत पूजन कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम से पूर्व गांव में जल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को जल संकट, वर्षा जल संचयन, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण तथा भविष्य के लिए जल बचाने के उपायों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक विजयेंद्र जड़िया, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता रंगलाल मवासी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष जीतेंद्र द्विवेदी, सचिव अरुण बहेलिया सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक, महिलाएं, पुरुष एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जल ही जीवन है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामीणों ने भी जल बचाने और गांव के जल स्रोतों की सुरक्षा का संकल्प लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button