जयपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जयपुर ग्रामीण में भगवान श्री डिग्गी कल्याण जी महाराज का पंचामृत महाभिषेक, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर ग्रामीण। परशुराम सेना जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में भगवान श्री डिग्गी कल्याण जी महाराज का पंचामृत महा अभिषेक सस्वर रुद्र पाठ के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई।
धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं परशुराम सेना के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और रुद्र पाठ से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।
इस मौके पर परशुराम सेना के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, झोटवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष द्वारका प्रसाद तिवारी, पंडित रवि दत्त शर्मा, जीएल शर्मा, राजेश शर्मा एवं पंडित दिनेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पंचामृत महाभिषेक के पश्चात डिग्गी कल्याण जी महाराज के पुजारी श्री कृपा शंकर शास्त्री ने भगवान श्री कल्याण जी महाराज की महाआरती करवाई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जयकारे लगाए और मंगल कामनाएं कीं।
आयोजन के अंत में सभी भक्तों ने प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहने की प्रार्थना की।

Subscribe to my channel

