LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर में बड़ी कार्रवाई: जेएनवीसी पुलिस ने 9.25 ग्राम एमडीएमए के साथ युवक को दबोचा, बाइक जब्त

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 4 मई 2026। बीकानेर जिले के पुलिस थाना जेएनवीसी ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (एमडी) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9.25 ग्राम एमडी और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में युवाओं को नशे से बचाने और मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा वृत्ताधिकारी सदर अनुष्ठा कालिया आईपीएस के सुपरविजन में थाना प्रभारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने 4 मई की रात सिलवन स्कूल के पीछे सुदर्शना नगर रोड पर खड़े एक संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी प्रेमकुमार भाम्भू के पास से 9.25 ग्राम एमडी बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेमकुमार भाम्भू (27 वर्ष) पुत्र हडमानाराम, निवासी बरसिंहसर थाना देशनोक, हाल शिवा बस्ती धोरा बास थाना गंगाशहर, बीकानेर के रूप में हुई है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और एमडी सप्लायर के संबंध में जांच जारी है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी

लक्ष्मणसिंह राठौड़, उप निरीक्षक

झंवरलाल, सहायक उप निरीक्षक

सुशील, कांस्टेबल

निष्कर्ष

बीकानेर पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button