उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गार

बस्ती में मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना 2026-27 के लिए आवेदन शुरू, बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 10 लाख तक ऋण

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 02 मई 2026: उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद बस्ती के ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं। इस योजना के तहत इच्छुक अभ्यर्थियों को स्वयं का उद्योग स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये तक परियोजना लागत पर बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना आवश्यक है।

कितना देना होगा अंशदान

सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं लगाना होगा।

आरक्षित वर्ग के लाभार्थियों को केवल 5 प्रतिशत अंशदान देना होगा।

ब्याज में भी मिलेगी राहत

योजना के तहत सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को पूंजीगत ऋण पर 4 प्रतिशत ब्याज देना होगा, जबकि शेष ब्याज राशि विभाग द्वारा 5 वर्षों तक वहन की जाएगी।

वहीं आरक्षित वर्ग के लाभार्थियों के लिए पूंजीगत ऋण पर पूरा ब्याज 5 वर्षों तक विभाग द्वारा बैंक को दिया जाएगा।

जिले को मिला 50 लाख का लक्ष्य

मुख्यालय से बस्ती जिले को 10 इकाइयों की स्थापना हेतु 50 लाख रुपये पूंजी निवेश लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

आवेदन कैसे करें

इच्छुक अभ्यर्थी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, विकास भवन परिसर बस्ती से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन के बाद हार्ड कॉपी जमा करते समय निम्न दस्तावेज देना अनिवार्य होगा—

पासपोर्ट साइज फोटो

आधार कार्ड

जाति प्रमाण पत्र

निवास प्रमाण पत्र

शैक्षिक/तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र

प्रोजेक्ट रिपोर्ट

बैंक पासबुक की छायाप्रति

अंतिम तिथि

इस योजना में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई है।

संपर्क नंबर

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—

7239005969, 7607652767

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button