जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
जयपुर में छात्रा रवीना बिश्नोई का हुआ सम्मान

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर। बालिका आदर्श विद्या मंदिर, गंगाशहर की छात्रा एवं प्रधानाचार्या अनुसुइया रामावत को विद्या भारती राजस्थान की वरीयता सूची में आठवां स्थान प्राप्त होने पर जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम (स्टैच्यू सर्किल) में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कक्षा 10वीं की छात्रा बहन रवीना बिश्नोई को 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विद्या भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोविंद चंद्र विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश कल्पना पारीक ने छात्रा को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Subscribe to my channel


