जयपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कृष्णा चैरिटेबल फाउंडेशन जयपुर, द्वारा पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे.

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्णा चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रविवार 26 अप्रैल 2026, को पक्षियों के लिए अलग – अलग मंदिर, सार्वजनिक पार्क मे परिंडे लगाए गए और उनमे पानी भरा गया. साथ ही संस्था के सदस्यों द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों ने शपथ लिया कि वो सब मिलकर इस भीषण गर्मी मे पशु पक्षियों के लिए व्यवस्थित रूप से दाना – पानी की व्यवस्था करेंगे . सभी मिलकर ना केवल परिंडे लगाए बल्कि उनको भरेंगे भी.
इस मौके संस्था के संस्थापक राजेश वशिष्ठ, अन्नपूर्णा सोनी, माननीय सदस्यगण सुनील माथुर, गिरधारी लाल शर्मा, डॉक्टर शिखा गर्ग, पंकज जैन, मीनाक्षी जैन,करण सोनी, छोटे बच्चे अक्षत अक्षिता, आर्वी अदिति, ननु साथ ही पार्क मे उपस्थित अन्य लोग भी शामिल हुए.
संस्था के सदस्यों द्वारा बताया गया कि पिछले 10 दिन से लगातार पक्षियों के लिए परिंडे वितरित किए गए और हर रविवार को अलग अलग जगह जाकर परिंडे लगाए जा रहे है. अन्नपूर्णा सोनी द्वारा बताया गया कि संथा द्वारा एक विशेष अभियान “” नन्हें परिंदों के लिए परिंडे” का आयोजन किया गया जिसका उद्धेश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों से आग्रह करना उन्हें जाग्रत करना जिससे कि सभी मिलकर इस भीषण गर्मी मे इन पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की जा सके.

Subscribe to my channel


