उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गार

बस्ती में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली शांतिपूर्ण, प्रशासन पूरी तरह सतर्क

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 25 अप्रैल 2026 (सूचना विभाग):

जनपद बस्ती में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्री शिवमोहर नाथ पांडे किसान इंटर कॉलेज नगर बाजार, कृषक इंटर कॉलेज बेलाडी तथा किसान इंटर कॉलेज मरहा कटया पहुंचकर परीक्षा कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षार्थियों की सघन जांच, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया और सीसीटीवी निगरानी की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया।

जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता को तत्काल रोकना सुनिश्चित किया जाए और परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होती नजर आई।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button