जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

मेंढर की बेटी नियति दत्ता ने रचा इतिहास, 99.80% अंक हासिल कर बनीं टॉपर

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

मेंढर, 21 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर के मेंढर क्षेत्र की होनहार छात्रा नियति दत्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए JKBOSE कक्षा 10वीं समर जोन परीक्षा 2026 में 99.80% अंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे इलाके में खुशी की लहर है।

नियति दत्ता, जो कि मेंढर के धारना गांव की निवासी हैं और मुनीश दत्ता की बेटी हैं, ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। वह गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, मेंढर की छात्रा हैं और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यूनियन टेरिटरी के टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्रों में शामिल हो गई हैं।

नियति ने अपनी सफलता का श्रेय लगातार मेहनत, अनुशासित पढ़ाई और पूरे साल नियमित रिवीजन को दिया। उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से स्कूल जाती थीं और पढ़ाई में पूरी एकाग्रता बनाए रखती थीं।

उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए स्कूल के प्रिंसिपल और सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन और समर्थन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।

नियति दत्ता की इस सफलता ने क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button