बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार
जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति द्वारा 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र काला ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि समारोह को भव्य रूप देने की तैयारियां जोरों पर हैं।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी देने के लिए 14 अप्रैल को दोपहर 1 बजे हेम मंजरी गार्डन, वल्लभ गार्डन, होटल चिराग के पास एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सभी संबंधित सदस्यों, पदाधिकारियों एवं आमंत्रित अतिथियों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।
अध्यक्ष राजेन्द्र काला ने सभी आमंत्रित लोगों से अपील की है कि वे स्वयं या अपने प्रतिनिधि को बैठक में भेजकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।
समिति का यह शपथ ग्रहण समारोह जिले के टेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी और आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की जाएगी।

Subscribe to my channel


