देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

विप्र सेना द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य भंडारे का आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विप्र सेना द्वारा परशुराम चौक, भिवाड़ी में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भिवाड़ी- टपूकड़ा इकाई, युवा प्रकोष्ठ एवं जिला महिला प्रकोष्ठ खैरथल- तिजारा के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के श्रीचरणों में दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं भोग अर्पण कर विधिवत रूप से किया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस पुनीत अवसर पर भिवाड़ी टपूकड़ा अध्यक्ष मनोज पांडे, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष भगवान शर्मा, महिला जिला महासचिव अभिरुचि अवस्थी, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, नितिन शर्मा, युवा महासचिव नीरज कौशिक, महासचिव भीम शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, संगठन मंत्री राजेश भोमिया, संरक्षक आजाद शर्मा सहित ओम शर्मा, प्रदीप शर्मा, ललित शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सोमनाथ शर्मा, केशव देव शर्मा एवं संगठन के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया और आयोजन को सफल बनाया।

अंत में विप्र सेना ने सभी सहयोगी बंधुओं एवं उपस्थित धर्मप्रेमी सज्जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button