बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गर्ग समाज सिणधरी की साधारण सभा सम्पन्न, प्लॉट खरीद व विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
सिणधरी, 12 अप्रैल 2026।
गर्ग समाज सिणधरी द्वारा रविवार को समाज के प्लॉट परिसर में एक साधारण सभा का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें एक नए प्लॉट की खरीद प्रमुख रही।
सभा में स्वर्गीय चम्पालाल के स्वामित्व वाले प्लॉट को उनके परिजनों से आपसी सहमति के आधार पर खरीदा गया। इस प्लॉट का बाजार मूल्य ₹5,00,000 था, जिसे बातचीत के बाद ₹2,50,000 में तय किया गया। साथ ही शेष ₹2,50,000 राशि भी बच्चों को देने का निर्णय लिया गया, जिसमें से ₹2,00,000 की राशि मौके पर ही ओमप्रकाश, सरपंच भवराराम गर्ग और सचिव गीगाराम गर्ग के हस्ते प्रदान की गई। बाकी ₹50,000 राशि का भुगतान प्लॉट की रजिस्ट्री गर्ग समाज के नाम होने पर किया जाएगा।
स्व. चम्पालाल के परिजनों द्वारा प्लॉट के लिए ₹2,50,000 की उदार छूट दी गई, जिसे सम्मान स्वरूप एक नेम प्लेट पर अंकित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त परिजनों द्वारा प्लॉट पर 10×20 फीट का एक मकान निर्माण करने का भी निर्णय लिया गया।
सभा में समाज के भामाशाहों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज हित में सहयोग देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष भवराराम गर्ग (सिणधरी), सचिव गीगाराम गर्ग (सिणधरी) और कोषाध्यक्ष देवाराम गर्ग (सिराणा) सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
गर्ग समाज शिक्षण एवं शोध संस्थान, सिणधरी द्वारा आयोजित इस बैठक को समाज के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Subscribe to my channel


