खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

जिला कलेक्टर ने युवाओं से किया संवाद, लक्ष्य निर्धारण के लिए किया प्रेरित

MY Bharat Budget Quest Program 2026 का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

खैरथल-तिजारा, 13 अप्रैल। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय “MY Bharat Budget Quest Program 2026” का आयोजन आज 13 अप्रैल 2026 को जयपुर में किया गया, जिसका लाइव प्रसारण जिला स्तर पर भी किया गया।

जिला मुख्यालय पर यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मीटिंग हॉल में दोपहर 3:00 बजे आयोजित हुआ, जिसमें जिले के युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के युवाओं से बजट के विषय में संवाद किया, जिसे उपस्थित युवाओं ने उत्साहपूर्वक सुना।

जिला स्तर पर कार्यक्रम के पश्चात जिला कलेक्टर ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए पूछा कि वे जीवन में क्या बनना चाहते हैं और उस दिशा में किस प्रकार तैयारी कर रहे हैं। कलेक्टर ने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण रखने, निरंतर मेहनत करने और समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने यह भी कहा कि आज के युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और सही मार्गदर्शन एवं सकारात्मक सोच के साथ वे न केवल अपने व्यक्तिगत लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। संवाद के दौरान कई युवाओं ने अपने सपनों, करियर विकल्पों एवं चुनौतियों को साझा किया, जिस पर कलेक्टर ने उन्हें व्यवहारिक सुझाव देते हुए आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट सहित अन्य अधिकारी एवं जिले के युवा मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button